Bigg Boss 20 News: हमेशा से ही टीवी पर कान्ट्रवर्सी का केंद्र रहा रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और व्यवहार को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच अभिनेता आसिफ खान और लव गिल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन क्लिप्स को लेकर आसिफ खान की पत्नी जेबा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जेबा ने लोगों से अपील की है कि कुछ छोटी वीडियो क्लिप्स देखकर उनके पति के रिश्ते या इरादों पर सवाल न उठाएं। उन्होंने अपने बयान में अपने और आसिफ के रिश्ते को मजबूत बताया है।
वायरल वीडियो को लेकर क्यों हुई इतनी चर्चा?
बिग बॉस के घर में आसिफ खान और लव गिल की नजदीकियों से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे थे। इन विडिओ क्लिप्स को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग तरह की बातें होने लगीं जिससे यह विषय अधिक चर्चा मे या गया।
इसी चर्चा के बीच आसिफ की पत्नी जेबा ने सामने आकर अपनी बात रखी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने संकेत दिया कि किसी पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए केवल कुछ सेकंड की वायरल क्लिप्स पर निर्भर नहीं रहना चाहिए उसके पीछे की पूरी जानकारी होना जरूरी है।
आसिफ खान की पत्नी ने क्या कहा ऐसा?
आसिफ की पत्नी जेबा ने स्पष्ट किया कि उनका और आसिफ खान का रिश्ता सुरक्षित और मजबूत था और रहेगा। उन्होंने पब्लिक से अनुरोध किया कि शो में दिखाई देने वाली किसी स्थिति को सीधे शादीशुदा जिंदगी या किसी व्यक्ति के चरित्र से न जोड़ें यह किसी की भावनाओ को ठेस पहुँचा सकती है।
उनका कहना था कि दर्शकों को आसिफ के व्यवहार को बेहतर तरीके से समझने के लिए शो की पूरी लाइव फीड देखनी चाहिए, न कि सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छोटे-२ वीडियो।
सोशल मीडिया क्लिप्स पर भरोसा करने से पहले रखें ध्यान
रियलिटी शो के लंबे एपिसोड और लाइव फीड से अलग छोटी वीडियो क्लिप्स कई बार पूरे संदर्भ को नहीं दिखातीं। ऐसे में किसी घटना पर राय बनाने से पहले उसका पूरा संदर्भ जानना जरूरी है।
जेबा की प्रतिक्रिया भी इसी बात पर केंद्रित रही कि शो के अंदर होने वाली घटनाओं को केवल वायरल वीडियो के आधार पर नहीं समझना चाहिए।
बिग बॉस 20 में आसिफ खान का सफर
आसिफ खान, जो पंचायत जैसी चर्चित वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं, इस समय बिग बॉस 20 के घर में हैं। शो में उनकी कई कंटेस्टेंट्स के साथ बहस और बातचीत भी चर्चा में रही है।
अब उनकी पत्नी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर लोगों का ध्यान गया है।
आसिफ खान और लव गिल से जुड़े वायरल वीडियो पर उनकी पत्नी जेबा ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बताया और दर्शकों से अपील की कि वे किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे संदर्भ को समझें।



Pingback: नेहा ठाकुर की कहानी एयर होस्टेस बनने का सपना छोड़ा, अब 12 टन का ट्रक चलाकर बनीं मिसाल - Darpan AAJ